कोरबा। कोरबा शहर कि सबसे पुराने व भरोसेमंद पावर हाउस रोड़ में संचालित श्वेता नर्सिंग होम को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विकसित कर नए साज सज्जा के साथ फिर से मरीजों कि सेवा में शुरू किया जा रहा है। आज सुबह 11:00 बजे प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हाथों श्वेता नर्सिंग होम का लोकार्पण होगा इसके साथ ही चिकित्सा सेवा शुरू हो जाएगी।
श्वेता नर्सिंग होम में जहां अब सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज होगा, वही गंभीर प्रवृत्ति के मरीजों के लिए विशेष क्रिटिकल केयर यूनिट की भी सुविधा प्राप्त होगी। कोरबा जिले का यह पहला अस्पताल होगा जहां क्रिटिकल केयर यूनिट में एक्सपर्ट की स्थापना की गई है। यह सेवा पूर्णकालिक तथा 24 घंटे सातों दिन की रहेगी।
गंभीर मरीजों को नहीं पड़ेगा भटकना, शहर में होगा इलाज
डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि आईसीयू में भर्ती होने वाले लकवाग्रस्त, दिल के मरीज, ट्रामा, दुर्घटना, इंफेक्शन के मामलों के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा। शहर में उनके अस्पताल में एक्सपर्ट की देखरेख में आईसीयू में ऐसे मरीजों की उपचार की जाएगी। दुर्घटना व गंभीर मरीजों के लिए यह बड़ी सुविधा जीवनरक्षण का काम करेगी। आईसीयू के लिए विशेष प्रशिक्षित स्टॉफ की नियुक्ति की गई है।
50 बेड का जनरल और 10 बेड आईसीयू वार्ड
अस्पताल में 50 बिस्तर का जनरल वार्ड तैयार किया गया है।इसके अलावा कॉमन आईसीयू के अलावा प्राइवेट वार्ड में भी आईसीयू की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 10 बेड के आईसीयू के अलावा 3 बिस्तरों का पर्सनल आईसीयू रूम भी यहां स्थापित किया गया है।
आईसीयू एक्सपर्ट डॉक्टर की देखरेख में होगा इलाज
एमबीबीएस एमडी (क्रिटिकल केयर एंड एनस्थीसियोलॉजी) विशेषज्ञ डॉक्टर आकांक्षा जैन की देखरेख में एवं उनके द्वारा क्रिटिकल केयर यूनिट का संचालन किया जाएगा। गंभीर प्रवृत्ति के मरीजों को अपने जिले व शहर में यह सुविधा प्राप्त हो सकेगी जो कि कोरबा जिले में पहली बार होगा। एम्स से आई डॉक्टर आकांक्षा कोरबा जिले की पहली आईसीयू एक्सपर्ट डॉक्टर है जिनके देखरेख में गंभीर मरीजों का बेहतर उपचार किफायती दरों पर हो सकेगा।
विविध बीमारियों का एक ही छत के नीचे उपचार
श्वेता नर्सिंग होम में एक ही छत के नीचे विभिन्न सामान्य व गंभीर प्रवृत्ति के रोगों का उपचार संभव होगा। उपलब्ध नई सुविधाओं में जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात एवं शिशु रोग, मैक्सिलोफेशियल एवं दंत रोग, दर्द निवारण, हृदय रोग, पेट रोग, गुर्दा रोग, मस्तिष्क रोग, मूत्र रोग, गैस्ट्रोइंटेस्टेनिअल सर्जरी, यूरोलॉजी एवं यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, डायलिसिस, नाक-कान-गला रोग एवं मनोरोग के विभाग उपलब्ध होंगे तथा इनके मरीजों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अत्याधुनिक सुविधाओं में ट्रामा एवं आपातकालीन सुविधा, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी, 2 D इको,ईसीजी टीएमटी, ईईजी, सोनोग्राफी एवं कलर डॉप्लर, डिजिटल एक्स रे, डिजिटल OPG, एडवांस पैथोलॉजी लैब, आइसोलेशन वार्ड तथा डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
24 घंटे ट्रामा केयर, इन हाउस फार्मेसी व लैब की सुविधा भी
श्वेता नर्सिंग होम में 24 घंटे ट्रामा केयर संचालित रहेगा। साथ ही यहां 24 घंटे इन हाउस फार्मेसी व लैब की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी
श्वेता नर्सिंग होम में डॉ.बीडी अग्रवाल एवं डॉ. प्रदीप जैन के निर्देशन में चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम सुविधाएं प्रदान करेंगी। डॉ. बीडी अग्रवाल (सीनियर जनरल फिजिशियन), डॉ. प्रिंस जैन एमडी (जनरल मेडिसिन), डॉ. आकांक्षा जैन एमडी (क्रिटिकल केयर एवं एनेस्थीसियोलॉजी), डॉ.निखिल जैन एमडी (एनेस्थीसिया एवं पेन मैनेजमेंट), डॉ. आनंद थवाईत( लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जरी),डॉ. प्रदीप त्रिपाठी एमएस एवं एम.सी.एच (न्यूरो सर्जन), डॉ. कल्पना अहिरवाल एमएस( OBS एवं गायनेकोलॉजिस्ट) डॉ. मानस नायक एमडी (पीडियाट्रिक एवं न्यूनेटोलॉजी), डॉ. शेफाली जैन BDS,MDS (ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी) डॉक्टर लता केंवट BPT,MPT (न्यूरोलॉजी) के द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।







