कोरबा.स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में आनंद मेला का आयोजन किया गया था जिसमे छूरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री हीरानंद पंजवानी जी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां छात्रों के संपूर्ण विकास में योगदान देती हैं। इसके साथ ही छात्रों के अभिभावकों को दूसरे छात्रों, शिक्षकों तथा विद्यालय के वातावरण को अच्छे से परखने का मौका मिलता है, तथा मेला भारतीय संस्कृति में सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने का कार्य करता है।









