
कोरबा। बालको के वेदांता को एसडीएम ने सड़क किनारे राख फेंकने को लेकर नोटिस थमाया है। अनुविभागीय अधिकारी ने जारी नोटिस में जन चेतना कमेटी के शिकायत पत्र का हवाला देते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की बात कही है। इस सबन्ध में प्रबंधन को तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।
बता दें कि बालको के पॉवर प्लांट से उत्सर्जित राख को सड़क किनारे खाली जमीनों में फेंककर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। सड़क किनारे राख फेकने की वजह से आसपास रहने वाले ग्रामीण कई बीमारियों की चपेट में है। राख निष्पादन की समस्या से जूझ रहे बालको की वजह से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यही वजह है कि पिछले दिनों जन चेतना कमेटी ने बालको के खिलाफ एसडीएम को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कोरबा ने बालको प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।










