Tuesday, May 5, 2026

BJP का जेल भरो आंदोलन:आर्टिफिशियल जेल में नजर आए पूर्व मंत्री चंद्राकर; रायगढ़ में 350 से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार

राज्य सरकार के धरना प्रदर्शन को लेकर नई गाइडलाइन के खिलाफ बीजेपी ने सोमवार को हल्लाबोल दिया। राज्यभर में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और खूब नारेबाजी करते रहे। इस आंदोलन को बीजेपी ने जेल भरो आंदोलन का नाम दिया है। इसे 2023 विधानसभा चुनाव के तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोमवार दोपहर से ही राज्य के अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ता बीजेपी का झंडा लिए सड़क पर उतर गए। उनके साथ पूर्व मंत्री, सांसद और बीजेपी पदाधिकारी भी नजर आए। कई जिलों में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई है। कहीं पर कार्यकर्ता बेहोश भी हुए हैं। रायगढ़ में बीजेपी सांसद गोमती साय, ओ.पी चौधरी समेत 359 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है।

धमतरी में प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर आर्टिफिशियल जेल में नजर आए। इसके बाद पूर्व मंत्री समेत बीजेपी नेताओंने गिरफ्तार दी है।

रायगढ़ में प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई थी। उसे करीब आधे घंटे बाद होश आया।

रायगढ़ में बीजेपी नेता ओ.पी चौधरी समेत 359 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बकायदा पुलिस को अपनी गिरफ्तारी लिखवाई, फिर गिरफ्तारी दी।

रायपुर में कार्यकर्ताओं को रोकने पुलिस ने ऐसे व्यवस्था की थी। फिर भी कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। इस वजह से पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ मार्च करते हुए निकले।

रायपुर के सबसे प्रमुख चौक, घड़ी चौक में ये नजारा था। प्रदर्शन की वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रायपुर के आजाद चौक के पास से कार्यकर्ता और नेता इस तरह से आगे बढ़े। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।

जांजगीर में पुलिस से भिड़ गए कार्यकर्ता, फिर जमकर हंगामा हुआ है।

जांजगीर में ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का काफी प्रयास किया। मगर कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस से इनकी झूमाझटकी हुई है।

जांजगीर में प्रदर्शन के पहले विधायक नारायण चंदेल के नेतृत्व में एक सभा हुई।

राजनांदगांव में प्रदर्शन के पहले बीजेपी नेताओं ने सभी की। इस सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

राजनांदगांव में सभा के बाद रैली निकाली गई। इसमें पूर्व सीएम रमन सिंह भी शामिल हुए।

धमतरी में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के नेतृत्व में एक सभी हुई। यहां सरकार के इस फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

जगदलपुर में महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हईं।

जगदलपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी हुई।

बिलासपुर के नेहरू चौक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए। हाथ में भाजपा का झंडा लिए ये कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते रहे।