Monday, March 16, 2026

हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस में कांटे का मुकाबला:भाजपा 30 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे, CM जयराम ठाकुर को बड़ी लीड

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस को 35 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। AAP अभी खाता नहीं खोल पाई है। प्रदेश में 37 साल पुरानी परंपरा कायम रहेगी या नया इतिहास बनेगा, ये आज दोपहर तक साफ हो जाएगा। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

अपडेट्स….

  • शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व CM दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कुल 7233 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • CM जयराम ठाकुर अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज में कुल 14,921 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • निर्दलीय उम्मीदवार केएल ठाकुर, नालागढ़ और और हितेश्वर सिंह बंजार विधानसभा क्षेत्रों से आगे चल रहे हैं।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के गृह जिले की चार में से 2 सीटों पर BJP और दो सीटों पर कांग्रेस आगे है।
  • हिमाचल में 9.25 बजे तक वोट शेयर: कांग्रेस-44.7% वोट, BJP-40.8% और अन्य -12.1%।
  • शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद हिमाचल BJP अध्यक्ष सुरेश कश्यप प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं