Tuesday, March 17, 2026

बीजेपी नेता केदारनाथ अग्रवाल बने विशेष अमंत्रित सदस्य

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के संगठन प्रभारी आदरणीय श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी एवं जिला संगठन सह प्रभारी आदरणीय श्री गोपाल साहू जी के अनुमोदन पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह जी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के पूर्व घोषित विशेष आमंत्रित सदस्यों के अतिरिक्त निम्नलिखित सदस्यों के नामों की घोषणा की जाती है। जिसने कोरबा से वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल को चुना गया है। जैसे ही अपने लोकप्रिय नेता की उपलब्धि की जानकारी कार्यकर्ताओ और शुभचिंतकों को हुई उनमें हर्ष की लहर दौड़ गई।