Tuesday, June 30, 2026

BREAKING: सुकमा में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल:सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की थी नक्सलियों की साजिश

सुकमा जिले के सालातोंग के पास प्रेशर IED (Improvised explosive device) की चपेट में आकर 2 जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवानों को प्राथमिक इलाज देने के बाद एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें सुकमा जिला अस्पताल या फिर रायपुर लाया जा सकता है। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, किस्टाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत डब्बामरका कैंप से जिला पुलिस बल, CRPF 217वीं वाहिनी और कोबरा 208 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सालोतोंग में रोड निर्माण के दौरान सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे।

इलाके में सर्चिंग जारी

अभियान के दौरान आज सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे सालातोंग के पास प्रेशर आईईडी की चपेट में 2 जवान आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।