Tuesday, June 30, 2026

धीरज साहू के 9 ठिकानों से 354 करोड़ बरामद:झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पूरी हुई छापेमारी

रांची.कांग्रेस सांसद धीरज साहू के झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी खत्म हो गई। छह दिसंबर से इन जगहों पर छापेमारी चल रही थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 354 करोड़ रुपए मिले हैं, हालांकि कई जगहों पर यह आंकड़ा 500 करोड़ के पार भी बताया जा रहा है।

अब सिर्फ धीरज साहू के रांची स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम मौजूद है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि आज यहां भी छापेमारी खत्म हो सकती है। यह देश के इतिहास में सबसे बड़ी रिकवरी है। आज इस मामले में आधिकारिक जानकारी साझा की जा सकती है।