Wednesday, October 28, 2026

BREAKING NEWS: ब्रेड फैक्ट्री में काम करने वाले युवक पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

सारंगढ़-बिलाईगढ़। खैराहा से गुजरने वाली बिलासपुर रोड पर मंगलवार रात गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावर ब्रेड फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक पर पिस्टल से फायर कर मौके से फरार हो गया। गोली लगने की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से एक खाली कारतूस और मैगजीन बरामद कर किया है और अज्ञात हमलावर की तलाश में जुट गई है।