Tuesday, June 23, 2026

BREAKING: शिक्षक पति ने पत्नी के साथ फांसी लगाकर दी जान

बलौदाबाजार जिले के ग्राम जारा में पति-पत्नी ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ग्राम मुसुवाडीह स्कूल में टीचर था, जो रोज अपने गांव से वहां आना-जाना करता था। आत्महत्या की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।