Tuesday, August 4, 2026

दंगाइयों की क्रूरता: रिपोर्टर पर किया जानलेवा हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें, खून की प्यासी हुई भीड़, SP और साथियों ने बचाई जान…

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के बिरनपुर गांव में प्रदर्शन अब खूनी रूपी लेता जा रहा है. प्रदर्शनकारियों के सिर पर खून सवार है. प्रदर्शनकारी प्रदर्शन नहीं लोगों की जान लेने पर अमादा हैं. भीड़ इंसानी खून की प्यासी हो गई है. पहले घर को आग के हवाले किया, अब पत्रकार पर जानलेवा हमलाकर अस्पताल पहुंचा दिए हैं

दंगाईयों ने रिपोर्टर के सिर पर प्राणघातक हमला किया है. सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. रिपोर्टर खून से लथपथ है. इस दौरान खैरागढ़ की SP अंकिता शर्मा और पत्रकार साथियों ने जान बचाई.

दरअसल, बेमेतरा के बिरनपुर गांव में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बंद और प्रदर्शन हो रहा है. इसमें कई जगहों पर तोड़फोड़ और आग लगाई गई है. बिरनपुर गांव में प्रदर्शनकारियों ने एक घर को आग के हवाले कर दिया. गरीब का आशियाना जलाकर खाक कर दिया. वहीं दंगाईयों ने पत्रकार को भी लहूलुहान कर अस्पताल की दहलीज तक पहुंचा दिया.

दरअसल, बिरनगांव में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में एक युवक की जान चली गई थी. जिसके बाद से आज विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद का आयोजन किया, जिसका प्रदेश में असर देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर तोड़फोड़ की. वहीं सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है. बता दें कि बिरनपुर गांव में अगले 4 दिनों तक धारा 144 प्रभावी है.

तारीख 8 अप्रैल, दिन शनिवार और गांव बेमेतरा का बिरनपुर, जहां दो समुदायों में खूनी लड़ाई हो गई. एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. वहीं 11 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई. ग्राउंड में IG और SP समेत 6 जिलों की पुलिस फोर्स तैनात है. गांव में धारा 144 लागू है. पुलिस बल से पूरा गांव छावनी में तब्दील है. आस-पास से 6 जिलों से पुलिस बल बुलाए गए हैं. प्रदर्शनकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जो बेकाबू होने लगे हैं.

इस शांति के बीच पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है. परिजनों का कहना है कि भुनेश्वर को न्याय मिलना चाहिए. इस घटना में उसे बिना कारण शिकार बनाया गया. आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही है.