Monday, August 3, 2026

कल 70 सीटों पर होने वाली वोटिंग को लेकर सीईओ ने ली प्रेस वार्ता

कल 70 सीटों पर होनी वाली वोटिंग को लेकर सीईओ ने ली प्रेस वार्ता  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की बाकी बची 70 सीटों पर कल (17 नवंबर) को मतदान होना है। राज्‍य की मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) रीना बाबा साहेक कंगाले ने प्रेसवार्ता लेकर मतदान को लेकर विस्‍तार से जानकारी दी। सीईओ कार्यालय में आज आयोजित प्रेसवार्ता में कंगाले ने बताया कि दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 9 हजार 424 केंद्रों पर वेब कास्टिंग के माध्‍यम से सीईओ कार्यालय से सीधी नजर रखी जाएगी।

कुल जिला- 22

कुल विधानसभा क्षेत्र 70