Monday, August 3, 2026

वोटिंग से एक दिन पहले JCCJ प्रत्याशी का इस्तीफा:राजकुमार पटेल ने थामा कांग्रेस का हाथ, सक्ती विधानसभा सीट से हैं उम्मीदवार

सक्ती जिले में चुनाव से एक दिन पहले जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) को बड़ा झटका लगा है। सक्ती विधानसभा सीट से जोगी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने राजकुमार पटेल को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

JCCJ प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने कहा कि कांग्रेस और डॉ चरणदास महंत के कामों से प्रभावित होकर मैंने जनता कांग्रेस से इस्तीफा दिया है और कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ हूं। राजकुमार पामगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी हैं।