Thursday, July 30, 2026

CG विधानसभा का आज से मानसून सत्र:सरकार को घेरेगा विपक्ष, पहले ही दिन खाद-बीज की कमी पर स्थगन ला सकती है भाजपा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। तीन महीने के अंतराल के बाद सरकार का सामना विधायकों के सवालों से होगा। इससे पहले सदन मार्च से अब तक दिवंगत हुए नेताओं को श्रद्धांजलि देगी। बताया जा रहा है कि प्रमुख विपक्षी दल भाजपा आज पहले ही दिन प्रदेश में खाद-बीज की कमी पर काम रोक कर चर्चा कराने का प्रस्ताव ला सकती है।

 

विधानसभा का मानसून सत्र सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। सदन में पूर्व विधायक गुलाब सिंह, सोमप्रकाश गिरी, बालाराम वर्मा, पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक, पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, खेलनराम जांगड़े और पूर्व विधायक बलराम सिंह बैस के निधन का उल्लेख होगा। विधानसभा की परंपरा है कि श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए रोक दी जाती है।