Thursday, April 30, 2026

छत्तीसगढ़ में युवक की गर्दन काटकर हत्या:जंगल में मिली सिर धड़ से अलग लाश, सड़क से घसीटकर ले गए, फिर किए टुकड़े-टुकड़े

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सिर कटी लाश मिली है।जशपुर जिले में एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक को सड़क से घसीटकर जंगल में ले जाया गया है। इसके बाद गर्दन काटी गई है। सिर और धड़ आस-पास में ही मिले हैं। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी से सटे जंगल का है।

बताया जा रहा है कि राहगीरों ने लाश देखी। इसके बाद तत्काल कुनकुरी पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जशपुर में जंगल में लाश देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
जशपुर में जंगल में लाश देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।

मृतक के बाएं हाथ में एक टैटू

प्रत्यक्षदर्शी दिलीप राम ने बताया कि जब वह पहुंचा तो सिर और धड़ अलग दिखे। शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। किसी ने धारदार हथियार से कई वार कर मारा है। आस-पास खून ही खून बिखरा दिखा। मृतक के बाएं हाथ में एक टैटू बना है, जो रिंग के आकार में है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सिर कटी लाश मिली है।