
कोरबा के पिपरिया गांव में जमीन के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब बड़े भाई धन सिंह गोंड ने अपने छोटे भाई राय सिंह गोंड की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना पसान थाना क्षेत्र की है, जहां विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








