चोरी नकबजनी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। घटना 30.06.2024 से 11.08.2024 की दरमियानी रात की है। अज्ञात चोरो द्वारा थाना से 3.5 किलोमीटर दूर चौपाटी के पास सेक्टर 01, शंकरनगर रायपुर में रात्रि में मदन अग्रवाल के मकान में पीछे से दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर , सोने के कंगन एक जोड़ी , सोने का चैन (हार) एक नग, सोने की अंगूठी तीन नग, चांदी की पायल दो जोड़ी , चांदी का सिक्का छः नग एवं कुछ पैसे चिल्लहर रखे जिसकी कुल कीमती 5,50,000/- रूपये की थी चोर कर लिया गया था।








