Monday, August 24, 2026

CMHO ने New Korba Hospital (जीवन आशा हॉस्पिटल) को थमाया नोटिस।मनमाना बिल वसूली का मामला

नोटिस की प्रति

कोरबा: न्यू कोरबा हॉस्पिटल, कोरबा द्वारा संचालित जीवन आशा अस्पताल को सीएमएचओ ने नोटिस थमाया है। हॉस्पिटल प्रबंधन पर कोविड मरीजो से अधिक राशि लेने को शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है।
आपदा को अवसर में बदलने वाले निजी हॉस्पिटलों की मनमानी पर रोक नही लग रहा है। दर्री में संचालित जीवन आशा कोविड अस्पताल प्रबंधन पर मनमाना बिल वसूली का आरोप लग रहा था। इसे लेकर पिछले दिनों पीड़ित पक्ष ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद सीएमएचओ ने जीवन आशा हॉस्पिटल प्रबन्धन को नोटिस थमाया हैं। स्वास्थ्य विभाग के कार्रवाई से निजी हॉस्पिटल संचालको में हड़कंप मच गया है। वही इस कार्रवाई से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली है।