बलौदा बाजार जिले में बाइक सवार रवि साहू ने CMO की कार से जा टकराया। हादसे में युवक को चोटें आई हैं। बाइक सवार तेज रफ्तार में था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था, जहां से इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। पलारी थाना क्षेत्र का मामला है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर सेठ हीरालाल पेट्रोल पंप के सामने हादसा हुआ है। नगर पंचायत सीएमओ बीके लोनहारे कार में फ्यूल डलवाने पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे, तभी रायपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार कंट्रोल नहीं कर पाया और सीधे सीएमओ के कार से जा टकराया।












