Tuesday, September 29, 2026

कॉलेज में देवी सरस्वती की प्रतिमा पर विवाद:छात्रों ने बिना साड़ी वाली मूर्ति लगाई; ABVP-बजरंग दल ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया

ABVP और बजरंग दल के विरोध के बाद मूर्ति को साड़ी पहनाई गई।त्रिपुरा के अगरतला में बुधवार (14 फरवरी) को वसंत पंचमी के मौके पर बिना साड़ी वाली देवी सरस्वती की प्रतिमा को लेकर काफी विवाद हुआ। मामला त्रिपुरा गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट का है।

दरअसल, छात्रों ने देवी सरस्वती की एक मूर्ति बनाई थी, जिसमें उन्हें साड़ी नहीं पहनाई गई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मूर्ति को अश्लील बताकर विरोध-प्रदर्शन किया।

ABVP ने दावा किया कि देवी की ऐसी प्रतिमा भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। इसके बाद बजरंग दल के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। विवाद बढ़ता कॉलेज अथॉरिटी ने मूर्ति को साड़ी पहनाई।

ABVP और बजरंग दल के विरोध के बाद मूर्ति को साड़ी पहनाई गई।
ABVP और बजरंग दल के विरोध के बाद मूर्ति को साड़ी पहनाई गई।

ABVP का आरोप- अश्लील तरीके से बनाई मूर्ति
त्रिपुरा के ABVP यूनिट के जॉइंट सेक्रेटरी दिबाकर अचार्जी ने बताया कि हमें सुबह-सुबह खबर मिली कि गवर्नमेंट कॉलेज आर्ट एंड क्राफ्ट में देवी सरस्वती की मूर्ति बहुत ही गलत और अश्लील ढंग से बनाई गई है।

दिबाकर ने कहा- हममे कॉलेज पहुंचकर इसका विरोध किया। इसके बाद छात्रों ने मूर्ति पर साड़ी लपेटी। ABVP के सदस्यों ने मुख्यमंत्री माणिक साहा से कॉलेज अथॉरिटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग की है।

कॉलेज प्रशासन ने दी सफाई
घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन ने सफाई दी। कॉलेज अथॉरिटी ने कहा कि देवी सरस्वती की मूर्ति हिंदू मंदिरों में स्थापित होने वाली मूर्तियों जैसी ही थी। हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

कॉलेज ने कहा कि विरोध के बाद देवी सरस्वती की मूर्ति को बदल दिया गया। विवादित प्रतिमा को पूजा पंडाल के पीछे प्लास्टिक से ढक कर रखा गया है। पुलिस ने भी कॉलेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, किसी की ओर से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।