Thursday, July 30, 2026

अपहरण किया, गाड़ी चढ़ाई और फिर पत्थर से सिर को कुचल दिया… कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना

korba news youth kidnapped and killedकोरबा. प्रदेश के कोरबा जिले में करतला थानांतर्गत ग्राम गनियारी के जंगल में एक युवक की अज्ञात लोगों ने बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी गई। युवक का पहले अपहरण किया गया फिर बोलेरो वाहन से उसके रगड़ा गया पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक का नाम अमित साहू था जो ग्राम नवाडीह सेंद्रीपाली का निवासी था। बताया जा रहा है,कि बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बहाने उसे बुलाया गया फिर उसका अंत कर दिया गया। मृतक बोलेरो वाहन का चालक है और उसी के वाहन से उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मौके से पुलिस ने मृतक के बोलेरो वाहन को बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी।