Monday, March 16, 2026

देश में कोरोना का खतरा:सरकार बोली- अभी दूसरी बूस्टर डोज की जरूरत नहीं; बीते 24 घंटे में कोरोना के 173 नए केस

नई दिल्ली. देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अभी देश में बूस्टर डोज की दूसरी खुराक नहीं दी जाएगी। जब तक सभी नागरिकों को प्रिकॉशन डोज नहीं दी जाती, तब तक सरकार इस पर कोई फैसला नहीं लेगी।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए हैं और 3 मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल कोरोना के 1698 एक्टिव केस हैं। उधर, सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने COVID-19 परीक्षण और स्क्रीनिंग की सुविधा की समीक्षा की।