Wednesday, October 28, 2026

CRPF के एक जवान ने की खुदकुशी, छुट्टी से दो दिन पहले लौटा था

सुकमा. जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने सुसाइड कर लिया. कैंप के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि मृतक विपुल भूयान CRPF की 226 बटालियन का जवान है. वह गादीरास थाना में पदस्थ था.जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान मूलतः असम का रहने वाला था. दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था. गोली की आवाज सुनकर कुछ जवान पहुंचे, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ चुका था. जवान द्वारा खुशकुशी करने का अब तक कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है.