Tuesday, March 17, 2026

पुलिस कंट्रोल रूम में घुसा हाथी VIDEO:जान हथेली पर रख पुलिसकर्मियों ने गुजारा समय, 10 से ज्यादा गांवों में अलर्ट

बालोद शहर में दल से बिछड़ा हुआ एक दंतैल हाथी सोमवार रात पुलिस कंट्रोल रूम में घुस गया। तांदुला जलाशय की ओर से प्रवेश करते हुए हाथी जिला पुलिस कंट्रोल रूम और साइबर सेल के दफ्तर में भी घुस गया। इसके बाद कुछ पुलिस कर्मचारी जान बचाकर भागे, तो वहीं कुछ कार्यालय में छिपकर बैठे रहे।

हाथी के पुलिस कंट्रोल रू में घुसने का वीडियो वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

पुलिस कंट्रोल रूम में हाथी के घुसने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सभी कर्मचारी एक-दूसरे को शांत करते हुए हाथी के बाहर निकलने का इंतजार करते हुए नजर आए।

जुर्रीपारा में भ्रमण

पुलिस कंट्रोल रूम से निकलने के बाद दंतैल हाथी बालोद शहर के अंतिम छोर पर में चला गया और शहर की गलियों में घूमने लगा। कई लोगों ने हाथी की तस्वीरों और वीडियो को कैमरे में कैद कर लिया। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और वन विभाग का अमला भी हाथी के निकलने का इंतजार करता रहा।