बिलासपुर। बिलासपुर के मोपका इलाके में स्थित एवन रेस्टोरेंट में एक युवक और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, युवक ने रेस्टोरेंट के कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इसके जवाब में, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने भी युवक की पिटाई कर दी। यह पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।











