Tuesday, October 27, 2026

गैस गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

रायगढ़. जिले के टीवी टावर रोड स्थित एचपी गैस गोदाम में आज सिलेंडर फटने से आग लग गई. यह घटना दोपहर करीब 3:51 बजे की है जब स्टोर रूम में रखे सिलेंडर के फटने की आवाज आई. देखते ही देखते गोदाम के स्टोर रूम और गार्ड रूम में आग फैल गई और वहां रखे कुछ खाली गैस सिलेंडर और पुराने टायर भी जलकर खाक हो गए. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि गोदाम में किसी प्रकार की जनहानी नहीं हुई.पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाया गया कि स्टोर रूम में शार्ट सर्किट के वजह से आग लगी और वहां रखा एक्सपायरी सिलेंडर फट गया. सिलेंडर फटने की वजह से स्टोर रूम और गार्ड रूम में आग लग गई. वहीं इस घटना के बाद वहां लोगों के बीच हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी और दोनों टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.