Wednesday, October 28, 2026

सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग:LMG गन की सफाई के दौरान गोली चलने से हवलदार घायल, रायपुर में चल रहा इलाज

धमतरी जिले में सीआरपीएफ कैंप में सोमवार सुबह एलएमजी गन की सफाई के दौरान गोली चल गई। गोली हाथ में लगने से एक हवलदार घायल हो गया। साथी जवानों ने उसे नगरी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुरुआती इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।

पूरा मामला जिली की सीमा क्षेत्र ग्राम बिरना सिल्ली का है, जहां पर सीआरपीएफ का कैंप है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि, हवलदार श्यामबीर के हाथ में गोली लगी है। घायल जवान को तत्काल रायपुर रेफर किया गया है। अब उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

बता दें कि, इससे पहले भी सफाई के दौरान एक एलएमजी से अचानक एक गोली चल गई थी। पूरी घटना की जांच के लिए अब सीआरपीएफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी करेगी।