Sunday, September 27, 2026

कोरबा पंप हाउस कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से दहशत का माहौल

कोरबा: कोरबा के पंप हाउस कॉलोनी में लखेश्वर सिंह के घर में दो सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आग लग गई ।बताया जा रहा है कि यह आग आसपास के घरों में भी फैलती जा रही है ।फिलहाल आग बुझाने के प्रयास में लोग जुटे हुए हैं। लेकिन खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने की खबर नहीं मिल सकी है।