Wednesday, October 21, 2026

GST विभाग की कार्रवाई, नहीं मिली लेखा पुस्तकों की व्यवस्था

रायपुर, 02 जून 2025 // नारायणपुर जिले में स्थित मेसर्स अरिहंत स्टील के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग जगदलपुर की टीम ने 31 मई को छापामार जांच की। जांच के दौरान टीम को वहां कोई लेखा पुस्तक या टैली सॉफ्टवेयर संधारित नहीं मिला। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह जीएसटी प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसमें व्यवसाय स्थल पर लेखा पुस्तकों का संधारण अनिवार्य होता है। मामले की जांच जारी है