सरगुजा जिले में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां किसी ने 20 से ज्यादा घरों में पोस्टर लगा दिए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि हैलो मैं-जेड-ए-..अब हमसे आप लोगों को कौन बचाएगा।’ इसके एक दिन पहले घरों में बाहर से कुंडी लगा दी गई थी। इस वजह से लोगों में दहशत है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
असल में घुटरापारा में बीते कुछ दिनों से अज्ञात लोगों द्वारा 22 से 23 घरों के लोगों को परेशान किया जा रहा है। वहीं वार्डवासी रातभर डर के साए में जी रहे हैं। लोगों ने बताया कि एक दिन पूर्व घरों में बाहर से कुंडी लगा दी गई थी। सुबह लोग सो कर उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था। किसी तरह कुछ लोग घर से बाहर निकले और सभी के घरों का दरवाजा खोला गया।









