Monday, May 11, 2026

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव:एक दिन पहले घर से निकला था, फिर लौटा ही नहीं: फांसी लगाकर दी जान

कोरबा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। वो एक दिन पहले ही घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

संडैल निवासी चंद्र कुमार बिंझवार(19) ने 8वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। चंद्र कुमार खेती किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। बाकी समय घर में ही रहता था। उसने रोज की तरह रविवार को दोपहर मे खाना खाया था। इसके बाद वह घर में ही था।