Tuesday, March 17, 2026

IAS किरण कौशल ने खाद्य संचालक का चार्ज लिया, अफसरों की बैठक में टाइम लिमिट में काम करने के दिये निर्देश

knn24news/ रायपुर, IAS किरण कौशल ने आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। किरण कौशल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके बाद वे मार्कफेड कार्यालय में प्रबंध संचालक, मार्कफेड का पदभार ग्रहण किया।

2009 बैच की आईेएएस किरण कौशल इससे पहले तीन जिलों की कलेक्टर रही है। मुंगेली, अंबिकापुर के बाद वो कोरबा कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल चुकी थी। उन्हें खाद्य संचालक के साथ एमडी मार्कफेड की भी जिम्मेदारी दी गयी है।