Thursday, July 30, 2026

IAS पति से तलाक के बाद आईएएस टीना ने लिखा सोशल मीडिया पर मैसेज…. पोस्ट हो रहा है खूब वायरल

जयपुर । 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी और उनके आईएएस पति अतहर खान का तलाक हो गया है. जयपुर फैमिली कोर्ट ने 10 अगस्त को उन्हें अलग होने की अनुमति दे दी. साल 2018 में टीना और अतहर ने बहुत धूमधाम से शादी की थी लेकिन दो साल बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग करने का फैसला कर लिया.टीना और अतहर ने पिछले साल नवंबर में आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी. अतहर खान कश्मीर के रहने वाले हैं और 2015 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था. जबकि टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं और 2015 में ही UPSC परीक्षा में उन्होंने टॉप किया था. फिलहाल दोनों राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं.

तलाक होने के बाद टीना ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘आप जो भी कर लें लोग आपके बारे में बात करेंगे ही. अच्छा होगा कि आप वो करें जिससे आपको खुशी मिले और आप अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी सकें.’ दरअसल, टीना और अतहर के तलाक की खबर पर कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. टीना की ये पोस्ट शायद इसी को लेकर है.टीना और अतहर की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. आईएएस ट्रेनिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे. भले ही UPSC की दौड़ में अतहर टीना से पीछे रह गए हों लेकिन उन्होंने उनके दिल में अपने लिए जगह बना ली थी.