ओटावा.आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच कनाडा की सत्ताधारी लिबरल पार्टी के सांसद का कहना है कि देश में रह रहे हिंदू-कनाडाई लोगों में डर है।
भारतवंशी सांसद चंद्र आर्य ने कहा- खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू खुलेआम हिंदू-कनाडाई लोगों को धमकी देता है कि वो भारत लौट जाएं। आर्य ने खालिस्तानी आतंकियों पर लगाम न कसने के लिए अपनी ही सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
CBC न्यूज से बात करते हुए आर्य ने कहा- प्रधानमंत्री ट्रूडो के बयान के बाद जो हुआ उसके परिणाम को लेकर मैं ज्यादा चिंतित हूं। मेरी चिंता हिंदू-कनाडाई लोगों की सुरक्षा से जुड़ी है। ये लोग डर के साए में जी रहे हैं।











