Monday, March 16, 2026

3 साल की मासूम खेलते-खेलते 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरी, जेसीबी से खुदाई जारी

छतरपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ललगुवां पाली गांव (Lalguwa Pali Village) में खेलते समय तीन साल की बच्ची नैंसी विश्वकर्मा खुले बोरवेल में गिर गई. बच्ची के 30 फीट गहरे बोरवेल में फंसी है. उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. जेसीबी से खुदाई की जा रही है. बोरवेल में बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है. पुलिस और प्रशासन के अफसर घटना स्थल पर मौजूद हैं. बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश जारी है, लेकिन बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही है, इस पर सख्त एक्शन लेने की जरूरत है.एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि 3 साल की बच्ची नैंसी विश्वकर्मा बोरवेल में गिर गई है. जिसके लिए जिले से सभी संसाधन इकठ्ठे किए जा रहे हैं. हम लोग भी जिला मुख्यालय से बिजावर जा रहे हैं. सभी लोगों की अपील करते हैं कि आप भी लगातार बच्ची के लिए प्रार्थना करिए. आज बच्ची को सकुशल रिकवर करने की उम्मीद है.