Wednesday, October 21, 2026

KORBA BREAKING: कुसमुंडा थाने की कमान अब युवराज तिवारी के हाथ, पाली थानेदार बने एसआई जितेंद्र यादव

कोरबा। पुलिस विभाग में कार्य प्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने थानेदारों के प्रभार में आंशिक फेरबदल करते हुए नए आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक युवराज तिवारी को कुसमुंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पाली थाना का प्रभार अब उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को सौंपा गया है।