Friday, November 13, 2026

KORBA: निगम अधिकारियों का हुआ तबादला

कोरबा। राज्य सरकार ने नगर निगम के अधिकारियों की सर्जरी करते हुए ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जारी तबादला सूची में कोरबा नगर निगम के आर के महेश्वरी , अखिलेश शुक्ला , मनोज ठाकुर सहित लंबे समय से जमे अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

बता दें कि नगर निगम राज्य सरकार के नगरीय प्रशसान विभाग ने नगर निगम के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में नगर निगम कोरबा के आर के महेश्वरी को क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में प्रभारी अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। इसी तरह अखिलेश शुक्ला को कटघोरा और मनोज ठाकुर को भिलाई नगर निगम में पदस्थ किया गया है।