Monday, August 10, 2026

KORBA: CSP ने बदमाशों की लगाई क्लास, बोले-सुधर जाओ नहीं तो सुधार देंगे…

कोरबा. जिले के अलग-अलग थाना चौकियों में निगरानी गुंडा बदमाशों की क्लास लेकर उन्हें चेतावनी दी गई कि सुधर जाओ नहीं तो सुधार देंगे. रामपुर चौकी में 28 निगरानी गुंडे-बदमाशों की पुलिस विभाग के अधिकारियों ने क्लास ली. साथ ही लेट से आने वाले निगरानी गुंडा बदमाशों को उठक-बैठक भी कराया.

बता दें कि, पुलिस ने पहले सभी निगरानी गुंडे-बदमाशों से परिचय जाना कि कौन कहां का है और क्या काम करता है. वर्तमान में पहले से उनके अपराध में कमी आई है की नहीं. सभी ने बारी-बारी से अपना परिचय देते हुए अपराध के संबंध में जानकारी दी.

कोरबा सीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि, कोतवाली मानिकपुर सीएसईबी बाल्को उरगा और रजगामार चौकी क्षेत्र में गुंडे-बदमाश की सूची तैयार की गई है. जहां सभी को तलब कर उनको समझाइश दी गई है कि वह अपराध में लिप्त ना रहें अपराध करने पर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.सीएसपी ने यह भी बताया कि, कुछ ऐसे निगरानी गुंडे-बदमाश हैं जो काफी पुराने हैं और उनमें सुधार हो रहा है. उसके लिए उनके नाम सूची से हटाने प्रयास किया जा रहा है. सीएसपी ने कहा कि लगातार बढ़ रहे अपराध को देखते हुए शहर में अमन चैन बने रहे इस उद्देश्य से गुंडे बदमाशों की क्लास ली गई है और आगे भी इन पर नजर रखी जाएगी.

हसदेव रिव्हर व्यू प्वाइंट में डूबे ढाई करोड़, चार साल से खंडहर