छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव लक्ष्मीकांत कंवर ने एनटीपीसी द्वारा ग्राम पंचायत धनरास एवं छुरीखुर्द के आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से भारी मात्रा में मिट्टी गिट्टी बोल्डर एवं मुरुम का उत्खनन होने के कारण स्थानीय लोगों को हो रही समस्या के निराकरण हेतु एसडीएम कटघोरा को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया।
इस सम्बंध में प्रदेश महासचिव ने बताया की धनरास एवं आसपास के क्षेत्र में हो रहे खनन से स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। अत्यधिक भारी वाहनों के दबाव एवं आवगमन के कारण धूल डस्ट से जन जीवन परेशान है सांस लेने की परेशानी सहित खाद्य पदार्थ भी खराब हो जा रहे हैं, पानी भी प्रदूषित हो जा रही । राखड़ डेम से राखड़ उड़ने की समस्या पहले से थी लेकिन अब वाहनों के दबाव के कारण परेशानी और बढ़ गई है।











