Tuesday, October 27, 2026

कोरबा : हाथी के हमले से बाल बाल बचे वनकर्मी

कोरबा : कटघोरा वनमंडल के ग्राम लमना के पास हाथियों का दल आराम कर रहा था। इसी दौरान वन विभाग के कर्मियों ने जानकारी लेने के लिए टार्च की रोशनी मारी गई जिससे हाथियों की नींद खुल गई।

गुस्साए हाथियों ने वनकर्मियों को दौड़ा दिया। किसी तरह कर्मियों को भागकर जान बचानी पड़ी। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में 60 हाथियों का दल दो अलग-अलग जगहों में विचरण कर रहा हैँ। लमना से निकल कर 49 हाथी परला पहुंच गए हैं।