Monday, May 11, 2026

Korba: news  नेता प्रतिपक्ष की दबंगई..रातों रात अपनी पेट्रोल टंकी के सामने का डिवाडर तोड़ा, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने की कार्यवाही की मांग

कोरबा। नेताजी सुभाष चौक से लेकर कोसाबाड़ी तक वनवे सड़क है और बीच में ब्लूबर्ड स्कूल के सामने चौराहे पर ही रास्ता दिया गया है। इस चौक पर तेज गति से आ रहे वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटना होती रहती है। इससे थोड़ा आगे पेट्रोल पंप मालिक के द्वारा अपने व्यावसायिक हित के लिए इस रास्ते पर आवागमन करने वाले हजारों लोगों के जीवन को जोखिम में डालते हुए डिवाइडर को बिना तोड़ दिया गया है।

 

भाजपा नेता हितानन्द अग्रवाल ने रातोंरात खुलकर दबंगई हुए नगर निगम के द्वारा बनाये गए डिवाइडर को तोड़कर अपने पेट्रोल टंकी के लिए रास्ता बनाया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से नाराज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

 

बता दें कांग्रेस राज में भाजपा नेता की दबंगई देखकर जनता हैरान है और पूछ रही है ये रिश्ता क्या कहलाता है?

 

दरअसल भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने कोसाबाड़ी में संचालित पेट्रोल टंकी के लिए रास्ता बनाने निगम के द्वारा बनाए गए डिवाईडर को रातों रात तोड़ दिया है। डिवायडर तोड़े जाने से नाराज छत्तीसगढ़ीहा क्रांति सेना ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर दबंगई करने वाले भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।