Monday, March 16, 2026

KORBA : NRLM के नाम पर अरबों का घोटाला! 40 हजार आदिवासी महिलाओं से ठगी का आरोप, मुख्य सचिव को दिल्ली तलब

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन (NRLM) के नाम पर कथित बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि ‘फ्लोरामैक्स’ कंपनी के जरिए प्रदेश की करीब 40 हजार आदिवासी महिलाओं से निवेश के नाम पर अरबों रुपये की ठगी की गई।

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने आरोप लगाया कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूह और आजीविका योजना के नाम पर जोड़कर उनसे रकम जमा कराई गई और बाद में कंपनी का नेटवर्क गायब हो गया। उन्होंने इस मामले में CBI जांच की मांग की है।

मामले में कोरबा के तत्कालीन कलेक्टर पर भी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। आयोग ने इस पर नाराजगी जताते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को 17 मार्च को दिल्ली तलब किया है। फिलहाल मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर निगाहें प्रशासन पर टिकी हुई हैं।