Thursday, July 30, 2026

31 नग हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोरबा के तस्कर को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

गरियाबंद. बारिश थमते ही जिले में हीरा तस्कर सक्रिय हो गए हैं. आज यहां 31 नग हीरे के साथ कोरबा का तस्कर पकड़ाया है. पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ा और सलाखों के पीछे भेज दिया है. मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है.दरअसल, बारिश थमते ही पायलीखंड का हीरा बाहर आने लगता है. चूंकि बारिश के दरम्यान आवाजाही बंद हो जाता है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस व मुखबिर की नजर बनी रहती है. इनसे बच कर बारिश थमते ही बाहरी तस्कर अंदरूनी इलाके से हीरे एकत्र करने पहुंच जाते हैं.