Wednesday, July 29, 2026

मालीवाल से मारपीट, एक VIDEO मिलने का दावा:FIR में केजरीवाल के PA पर आरोप- मेरी शर्ट ऊपर खींची

यह वीडियो अरविंद केजरीवाल के घर का है। जहां स्वाति के साथ सिक्योरिटी बात करती नजर आ रही है। दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। - Dainik Bhaskarनई दिल्ली. आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपों पर CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव पर FIR दर्ज की गई है। इस FIR के मुताबिक जब स्वाति, केजरीवाल से मिलने पहुंचीं तो उनकी जगह PA बिभव आए। उन्होंने बदसलूकी की, गालियां दीं और मारपीट की।

FIR में यह भी लिखा है कि बिभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया। स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है।

इससे पहले गुरुवार रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस AAP सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर AIIMS पहुंची थी। जहां उनका मेडिकल करवाया गया।

मामले से जुड़ा एक वीडियो मिला, दिल्ली पुलिस जांच करेगी

सामने आया वीडियो उस वक्त का है जब बिभव से मारपीट के बाद स्वाति सोफे पर बैठ गईं थीं। बिभव बाहर निकले और दिल्ली पुलिस की तरफ से तैनात सिक्योरिटी पर्सनल को अंदर भेजा। बिभव ने स्टाफ से कहा कि स्वाति मालीवाल को बाहर निकाला जाए।

वीडियो में दिख रहे लोगों में बिभव नहीं हैं। बल्कि ये सिक्योरिटी स्टाफ हैं। ये लोग स्वाति को बाहर निकलने के लिए कह रहे हैं। तब स्वाति गुस्से में कहती हैं मैंने दिल्ली पुलिस को कॉल किया है।