Monday, March 16, 2026

कुकर्मी ने बेजुबान को बनाया हवस का शिकार, 2 महीने की बछिया के साथ किया दुष्कर्म

शाहजहांपुर. यूपी के शाहजहांपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने दो माह की बछिया के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि ग्रामीणों ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया. लोगों ने युवक की पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बछिया का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी के खून से सने कपड़े जांच के लिए सुरक्षित रख लिए गए.दरअसल, पूरा मामला सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के चांदापुर गांव की है. यहां धारा सिंह की दो माह की बछिया घर के बाहर बंधी थी. इसी दौरान पड़ोसी रामप्रसाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बछिया के चिल्लाने की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने रामप्रसाद को मौके पर ही पकड़ लिया और पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया.मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सकाधिकारी को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद डा. गया प्रसाद ने उसका मेडिकल किया. एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया.