Saturday, August 1, 2026

नक्सलियों ने मणिपुर हिंसा के लिए PM MODI और गृहमंत्री अमित शाह को बताया जिम्मेदार, बैनर-पोस्टर लगाकर जताया कड़ा विरोध

मानपुर. मणिपुर हिंसा को लेकर माओवादियों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री औऱ आरएसएस प्रमुख पर निशाना साधा है. लाल आतंक ने मानपुर ब्लॉक के ढब्बा और कोराचा गांव के पास सड़क किनारे बैनर लगाया है. साथ ही सड़क में भी बड़ी संख्या में पोस्टर फेंका है. पोस्टर-बैनर को आर के बी डिवीजन के हवाले से जारी किया गया है. लाल आतंक ने मणिपुर हिंसा का जिम्मेदार पीएम मोदी नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत को बताया है.बता दें कि, नक्सलियों ने मणिपुर हिंसा का जिम्मेदार केंद्र सरकार को ठहराते हुए बैनर-पोस्टर के जरिए नेताओं को सजा देने की अपील की है. साथ ही कई तरह के आह्वान बैनर-पोस्टर में लिखे गए हैं.