
कोरबा – कोरबा के बांकी मोंगरा क्षेत्र की SECL कॉलोनियों में बारिश के मौसम में जंगल जैसा मंजर दिखाई पड़ रहा है। क्षेत्र की घुड़देवा कटाईनार, गजरा, बाँकी में SECL कॉलोनियों की गलियों में गंदगी तो कही बड़े – बड़े घास, नियमित सफाई न होने से कचरा सड़कर बदबू फैला रहा है।
ऐसे में कॉलोनीवासियो में किसी संक्रमित बीमारी के फैलने का खतरा बना हुआ है। बरसात के समय गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रमण फैलने से रहवासी परेशान हैं, वहीं सूअरों मे भी जानलेवा एंसेफेलाइट्स बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। गंदगी के कारण रहवासियों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।
SECL द्वारा सफाई के नाम पर लाखों का ठेका नियमित रूप से दिया जाता है उसके बाद भी साफ सफाई ठीक से नहीं होने से कॉलोनी वासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है एवं ठेकेदारों से वाद विवाद की स्थिति बनी रहती है।
प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा कार्यो में अनदेखी की जाती है। जिसका खामियाजा कॉलोनी वासियों को भुगतना पड़ रहा है अब देखने वाली बात है कि समाचार प्रकाशन के बाद एसईसीएल के जिम्मेदार अधिकारी कब तक सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हैं।







