अखिल भारत हिंदू महासभा ने बाबरी विध्वंस की बरसी पर शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमार चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इसके बाद मथुरा में धारा 144 लगाया गया है. फिर भी हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने मस्जिद में पहुंचने की कोशिश की. पुलिस ने अब तक 49 लोगों को हिरासत में लिया है.
ईदगाह में में प्रशासन भारी पुलिस फोर्स के साथ कड़ी निगरानी रखी है. कई कार्यकर्ताओं ने ईदगाह तक पहुंचने का प्रयास भी किया. सतर्कता के चलते पुलिस ने 49 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. बता दें कि यहां हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्तियों की कड़ी तलाशी की जा रही है.
बता दें कि 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी पर मथुरा में धारा 144 लागू रही. अखिल भारत हिंदू महासभा के ऐलान के बाद मंगलवार को शाही ईदगाह मस्जिद के भीतर हनुमान चालीसा पढ़ने काफी संख्या में लोग पहुंचे. श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर के गेट पर पहुंचे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया.
पोतरा कुंड के पास से दिल्ली से आए तीन लोगों को भी पकड़ लिया गया. सुबह से शाम तक पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के 49 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. जबकि एक को गिरफ्तार किया. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस-पीएसी तैनात है.









