Saturday, September 19, 2026

शराब दुकान में जांच के लिए पहुंची आबकारी टीम ने की लूटपाट!, प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मचारियों का आरोप…

बलरामपुर। शराब दुकान में प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों की जांच के लिए पहुंची आबकारी विभाग पर मारपीट के साथ लूटपाट का गंभीर आरोप लगा है. प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों की शिकायत पर वाड्रफनगर पुलिस ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है.जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित शासकीय शराब दुकान में प्लेसमेंट एजेंसी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिहार और झारखंड के लोगों को लगाकर रखने की शिकायत हुई थी. मामले की जांच करने जिला आबकारी अधिकारी सुनील सूर्यवंशी अपनी टीम के साथ दुकान में पहुंचे थे.