कोरबा: भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन(भारतीय मजदूर संघ ( ने विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय एसईसीएल दीपका का घेराव किया। रैली की शक्ल में पहुंचे कर्मियों ने ऑफिस के सामने जमकर नारेबाजी की। कोल कर्मियों का आरोप है कि उनकी मेहनत की कमाई भविष्य निधि और पेंशन फंड पर सीएमपीएफ संगठन द्वारा प्रबंधित किया जा रहा है। जिसको लेकर वह काफी आक्रोशित है । उन्होंने अपनी समस्याओं के संबंध में कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी के नाम क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी की मांग है कि वित्तीय पृष्ठभूमि और अनुभव वाले एक कुशल आयुक्त को नियुक्त किया जाए, संगठन और प्रशासन के कामकाज पर पारदर्शिता लाई जाए, साथ ही पूरे प्रणाली को डिजिटल बनाए जाने के साथ ही अन्य मांगों के संबंध में उन्होंने कोयला मंत्री को अवगत कराया। इस प्रदर्शन में अश्वनी मिश्रा, रमेश गुरुद्वान, अजय राठौर, लवलेश भार्गव, तेजराम जायसवाल, बनवारी लाल चंद्रा, रामेश्वर साहू, रूपनारायण साहू, कुलदीप रामचंद्र प्रजापति, संतोष पटेल, संजय जयसवाल,वीरेंद्र राठौड़, राजेश राठौर, संतोष सोनी, रामलाल साहू सहित ठेका मजदूर के कर्मचारी गण उपस्थित थे








